Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगाबिहारमिथिला

अलीनगर BJP के कार्यकर्ताओं का UGC के मुद्दे पर विरोध, सांसद-विधायक से स्पष्ट बयान की मांग!

 

दरभंगा: अलीनगर विधानसभा के अलीनगर पश्चिमी मंडल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत होते ही UGC से जुड़े मुद्दे ने पूरे कार्यक्रम की दिशा बदल दी। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर झा, मंडल उपाध्यक्ष बलराम झा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “UGC ROLL BACK” का नारा लगाते हुए कार्यक्रम का विरोध किया और सामूहिक रूप से बैठक के बहिष्कार की घोषणा की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि UGC जैसा काला क़ानून शिक्षा तथा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय है इसको केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। स्थानीय स्तर पर जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद और विधानसभा तक भेजा है उनसे इस विषय पर स्पष्ट, सार्वजनिक और जिम्मेदार वक्तव्य अपेक्षित है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मूल प्रश्न यह है कि जब किसी नीति का सीधा प्रभाव छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और उच्च शिक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है, तब स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका क्या होगी?

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया पहले वक्तव्य फिर कार्यक्रम, संगठनात्मक कार्यक्रम अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं लेकिन कार्यकर्ताओं की मूल चिंताओं और शिक्षा जैसे संवेदनशील विषयों की अनदेखी करके केवल औपचारिक कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाए जा सकते। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से UGC के मुद्दे पर स्पष्ट वक्तव्य नहीं आता तब तक वे सामूहिक रूप से विरोध जारी रखेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से अन्य राजनीतिक विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

बैठक में अलीनगर विधानसभा संयोजक सुजीत कुमार चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, मंडल महामंत्री संजय कुमार झा, मंडल उपाध्यक्ष बलराम झा, जिला प्रवक्ता आनंद चौधरी, पंचायत अध्यक्ष शशिनाथ झा सहित भाजपा के तीन दशक से अधिक समय से संगठन के लिए समर्पित रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता चन्द्र मोहन झा तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *