Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगाबिहार

निर्माणाधीन ROB परियोजना का दरभंगा DM कौशल कुमार ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया सख्त निर्देश!

दरभंगा, 13 सितंबर 2026।

जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार ने रविवार को निर्माणाधीन ROB परियोजना के विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं एवं पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ की ओर निर्माणाधीन सर्विस रोड, नाला निर्माण तथा रेलवे कार्य के लिए बनाए जा रहे रोड डायवर्सन का जायजा लिया। उन्होंने एलसी डायवर्सन के लिए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीं, बाघ मोड़ की ओर ड्रेन निर्माण कार्य को जल्द समाप्त कर सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने को कहा, ताकि इसके बाद आरई वाल (RE Wall) का निर्माण तत्काल शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ की ओर तोड़े जा रहे ब्रिज के कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिज को जल्द हटाकर कलवर्ट निर्माण पूरा कराया जाए और इसके बाद आरई वाल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कागवा गुमटी से संबंधित सभी एआरएमएस कार्यों को समर्पित वर्क प्रोग्राम के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने डायवर्सन को लगातार मोटरेबल बनाए रखने को कहा, ताकि आम लोगों का आवागमन सुचारु रूप से जारी रहे।

जिलाधिकारी ने एफसीआई की ओर पाइल कार्य को सर्विस रोड का निर्माण कराते हुए तत्काल शुरू कराने तथा रेलवे भाग से संबंधित डिजाइन एवं ड्रॉइंग के अंतिम अनुमोदन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया। अंतिम स्वीकृति मिलते ही रेलवे भाग में भी निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा गया।

उन्होंने संबंधित अभियंताओं को परियोजना के सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्माण की गति में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर, सदर, अंचल अधिकारी, सदर, संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *