Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगा

एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने के दिए निर्देश।

दरभंगा, 06 सितंबर 2026

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रविवार को शहर में चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने होली क्रॉस स्कूल एवं म्यूजियम गुमटी के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के अभियंताओं से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य की गति, स्थल पर उपलब्ध संसाधनों तथा निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और संवेदक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं एवं संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देशदिया। साथ ही निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट मो. सज्जाद, संबंधित अभियंता, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *