दरभंगा, 07 सितंबर 2026
सऊदी अरब में दिवंगत हुए मो. आफताब मुर्तुजा की वैध उत्तराधिकारी उनकी पत्नी श्रीमती ऊजरा आफरीन आफताब को भारतीय राजदूतावास, रियाद द्वारा प्रेषित 89,173 रुपये का चेक सोमवार को सौंपा गया।
जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में श्रीमती ऊजरा आफरीन आफताब को चेक विधिवत सुपुर्द किया, ऊजरा आफरीन आफताब दरभंगा जिले के मनीगाछी अंचल की निवासी हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं वरीय उप समाहर्ता, सामान्य शाखा प्रियंका कुमारी उपस्थित रहीं।
प्रशासन की इस पहल के माध्यम से दिवंगत मो. आफताब मुर्तुजा की वैध उत्तराधिकारी को राजदूतावास द्वारा भेजी गई राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया।