Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगाबिहारमिथिला

राजनगर पैलेस का दौरा करने आ रहे हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

मधुबनी। राजनगर के विधायक सुजीत पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 6 सितंबर को मधुबनी जिले के पिलखवार गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से राजनगर पैलेस का दौरा करने का आग्रह किया है।

विधायक सुजीत पासवान ने बताया कि राजनगर पैलेस को लंबे समय से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जाती रही है। उनका कहना है कि यदि राजनगर पैलेस का समुचित विकास किया जाए तो यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि राजनगर पैलेस से जुड़ी समस्याओं और इसके विकास की मांग को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री के पिलखवार आने का कार्यक्रम बना तो उन्होंने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री एक बार राजनगर पैलेस का भी दौरा कर स्थिति का जायजा लें।

विधायक ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि मुख्यमंत्री के राजनगर आगमन के दौरान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत करें और राजनगर पैलेस को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को मजबूती से सामने रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *