मुखिया,समिति और सरपंच का घर इसी सड़क पर, फिर भी 10 साल से बदहाल हरिहरपुर-बघला मार्ग!
दरभंगा जिले के तरडीह प्रखंड स्थित हरिहरपुर-बघला मुख्य मार्ग पिछले करीब 10 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। नदियामी पंचायत के हरिहरपुर वार्ड से गुजरने वाली इस सड़क की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है।
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी मार्ग पर स्थानीय मुखिया, समिति और सरपंच का घर भी है, इसके बावजूद सड़क की बदहाली दूर नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब पंचायत के जनप्रतिनिधियों के घर तक पहुंचने वाला मार्ग ही वर्षों से खराब है, तो आम जनता की समस्या का समाधान आखिर कब होगा?
यह सड़क दो प्रखंडों को आपस में जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। बदहाल सड़क के कारण लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि न विधायक, न सांसद और न ही जिला परिषद—आखिर इस महत्वपूर्ण सड़क की सुध लेने वाला कौन है? जब सांसद या विधायक पंचायत में पहुंचते हैं, तो कुछ स्थानीय कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारों और जयकारों में अपनी राजनीति चमकाने लगते हैं। लेकिन क्या कभी कोई उनसे यह सवाल पूछता है कि “नेताजी हमारी सड़क 10 साल से क्यों नहीं बनी?”
लेकिन जनता को नारों से ज्यादा जरूरत सड़क और विकास के काम की है। जनप्रतिनिधियों के घर के सामने से गुजरने वाली सड़क अगर वर्षों से बदहाल है, तो यह व्यवस्था और विकास की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण