Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगामिथिला

दरभंगा की निर्माणाधीन परियोजनाओं में आएगी तेजी, सांसद और आयुक्त के बीच हुई बैठक।

दरभंगा 31.08.2026

दरभंगा के विकास को देश स्तर पर स्थापित करने के लिए तेजी से पहल की जा रही है। केंद्र तथा राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं में प्रगति लाने के लिए स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ० गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को दरभंगा के आयुक्त हिमांशु कुमार राय के साथ उनके कार्यालय कक्ष में बैठक कर निर्माणाधीन योजनाओं पर विंदुवार चर्चा की तथा एक पत्र सौंपकर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया।

सांसद डॉ० ठाकुर ने आयुक्त के साथ जिले में पेयजल आपूर्ति, शहर में बुडको के द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण, एलिवेटेड रोड, हार्टिकल्चर कलस्टर, रैयाम तथा सकरी चीनी मिल, दरभंगा में पटना हाई कोर्ट बेंच की स्थापना, दरभंगा में बंद पड़े सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, मिथिला स्टेटलाइट टाउनशिप, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बंद पड़े दूरस्थ शिक्षा केंद्र को शीघ्र शुरू करने तथा दरभंगा स्थित दोनों विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने, दरभंगा स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान को केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने,बाढ़ नियंत्रण, मत्स्य संपदा योजना तथा पश्चिमी कोशी तटबंध के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से आबंटित राशियों से किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करने, आमस दरभंगा एक्सप्रेस में सड़क निर्माण की प्रगति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने के लिए पहल करने का आग्रह किया तथा नई योजनाओं की स्वीकृति के लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।

 

सांसद डॉ० ठाकुर आयुक्त के साथ योजनाओं के बारे में आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि दरभंगा मिथिला का केंद्र बिंदु है तथा यहां के विकास को देश स्तर पर स्थापित करने के लिए तत्परता से पहल करने की आवश्यकत है। सांसद डॉ० ठाकुर ने आयुक्त के साथ दरभंगा स्टेलाइट टाउनशिपशिप का विस्तार करते हुए बेनीपुर धरौरा के बीच कौसर चौर की एक हजार एकड़ जमीन तथा बहेरी के नारसर चौड़ की जमीन को शामिल करने हार्टिकल्चर कलस्टर के आलोक में होने वाले कृषि कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने, शहर के लिए रिंग रोड निर्माण की पहल तेज करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा हर विभाग से सम्बंधित योजना की अलग अलग बैठक कर समीक्षा की जाए ताकि निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाया जा सके तथा नई योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके।

सांसद डॉ० ठाकुर ने दरभंगा में सिटी पार्क के लिए सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराने, प्लास्टिक पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराने, लोक संवर्धन हुनर हाट की पहल तेज करने, पूरे जिले में पेयजल का आर्सेनिक जांच कराने का आग्रह करते हुए कहा कि सकरी तथा रैयाम चीनी मिलो के लिए अनुमंडल स्तर पर किसानों के साथ बैठक आयोजित करने का आग्रह किया।

सांसद डॉ० ठाकुर ने दरभंगा में एम्स, आयुष अस्पताल, 190 करोड़ की लागत से बन रहे आयुर्वेदिक कॉलेज के बीच अनावश्यक 3 करोड़ की लागत से खरे किए गए दीवाल की वास्तविक उपयोगिता,मौसम सूचना केंद्र, कौशल विकास तथा उद्यमिता के लिए पायलट कलस्टर, 270 करोड़ की लागत से बुडको द्वारा किया जा रहा नाला निर्माण तथा दरभंगा शहर के लिए महत्वपूर्ण प्राचीन 9 ड्रेनेजो से अतिक्रमण हटाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया तथा इन विषयों पर शीघ्र पहल करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सुधा नंदन झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *