Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगाबिहारमिथिला

PM मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शुरू की कांवड़ यात्रा।

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा नेता और दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार यानी 7 अक्टूबर को अपने परिवारजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की।

सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके अनुसार, आज प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु तथा देश को निरंतर उनका नेतृत्व प्राप्त होने की कामना की है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर की गई है। श्रद्धालु चार दिनों तक लगातार पैदल यात्रा करेंगे और पांचवें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

डॉ. ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता-जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सुल्तानगंज से देवघर तक की पैदल कांवड़ यात्रा का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।

सांसद ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात और देश के विकास को आगे बढ़ाने तथा उनके नेतृत्व में देश की विकास यात्रा निरंतर जारी रहने की कामना से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं कांवड़ यात्रा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *