Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Vaidehi Vichar

My WordPress Blog

Featuredदरभंगाबिहार

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई निर्देश!

दरभंगा, 23 सितंबर 2026:

दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।

सांसद ने SH-17 पर दुर्घटनाओं की रोकथाम, NH-27 पर अनधिकृत पार्किंग हटाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता तथा 24 घंटे एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अंडरपास, फुट ओवरब्रिज, रिंग रोड समेत विभिन्न सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा वाहन चालकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए वाहन प्रशिक्षण केंद्र हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के आश्रितों को सरकारी सहायता समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *